1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026: डीएम की समीक्षा बैठक, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026: डीएम की समीक्षा बैठक, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

होमगार्ड्स के पदों पर इनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, नकल विहीन, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई संपन्न।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026: डीएम की समीक्षा बैठक, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स की परीक्षा जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। जनपद में 7104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उक्त परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से मध्यान 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ससमय सेंटर/केंद्रों में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में प्रत्येक दिन दोनों पालियों में नियमित अन्तराल पर परीक्षा केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण/पर्यवेक्षण करे।
संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का विशेष रूप से सघन निरीक्षण करे। यह भी सुनिश्चित करे कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है। परीक्षा के दौरान केन्द्र के समीप भीड़ एकत्रित नहीं होने दे। परीक्षा प्रारम्भ एवं समाप्ति के समय भी इसका विशेष ध्यान दिया जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...