1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

हमीरपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

हमीरपुर में डीएम अशोक कुमार ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण किया। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए 16 दिसंबर 2026 तक आवेदन करें।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
हमीरपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत वोटर लिस्ट (Voter List) को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें अभियान के अंतिम विशेष दिवस पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने जिले के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम हटाने और संशोधन से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

युवाओं और नवविवाहित महिलाओं पर विशेष फोकस

जिलाधिकारी ने विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर, गायत्री इंटर कॉलेज सुमेरपुर, गांधी इंटर कॉलेज और रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा सहित कुंडौरा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने बीएलओ को आदेश दिए कि सभी बूथों पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो और मतदाताओं से मिलने वाले आवेदनों का समय पर निस्तारण किया जाए।

डीएम ने विशेष रूप से उन युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। इसके अलावा विवाह के बाद गांवों में आई नवविवाहित महिलाओं का नाम भी उनके नए निवास क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके लिए कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और गांवों में घर-घर संपर्क अभियान चलाने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से रैलियों, माइक से प्रचार और डुगडुगी पिटवाकर भी लोगों को मतदाता सूची के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

16 दिसंबर 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

जानकारी के लिए बता दें विशेष अभियान दिवस समाप्त होने के बाद भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार कराने का मौका मिलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं।

  • फार्म-6: नया नाम जुड़वाने के लिए।
  • फार्म-7: मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए।
  • फार्म-8: नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए।

डीएम ने की मतदाताओं से अपील

जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के सभी पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जरूर जांच लें। ऐसे में यदि किसी का नाम छूट गया है या विवरण में गलती है तो 16 दिसंबर तक आवेदन कर सुधार कराएं। प्रशासन का लक्ष्य है कि हमीरपुर में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें: नेपाल से अयोध्या पहुंचे 51 मेहमान, रामलला को चढ़ाएंगे तिलक

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...