1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में जनगणना को लेकर सख्ती, लापरवाह कर्मियों पर होगी एफआईआर

ग्रेटर नोएडा में जनगणना को लेकर सख्ती, लापरवाह कर्मियों पर होगी एफआईआर

ग्रेटर नोएडा में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर होगी। 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात, 30 नवंबर तक स्वगणना का मौका।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
ग्रेटर नोएडा में जनगणना को लेकर सख्ती, लापरवाह कर्मियों पर होगी एफआईआर

Uttar Pradesh News: जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी शुरू नहीं करने वाले इन्यूमेरेटर पर जनगणना अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।

जानकारी के लिए बता दें ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 (Census 2027) के दूसरे चरण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बता दें इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को समय पर पूरा कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने सख्त रुख अपनाया है। दरसअल, जनगणना ड्यूटी (Census Duty) में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए तत्काल काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। जिसमें अधिकारियों ने साफ किया है कि आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनगणना के लिए 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) क्षेत्र में जनगणना का काम सुचारु रूप से कराने के लिए कुल 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। इन सभी कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका उद्देश्य निर्धारित समयसीमा के भीतर जनगणना का कार्य पूरा करना है।

ऐसे में नगर जनगणना अधिकारी एवं प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि कुछ इन्यूमेरेटर ने अभी तक अपना ड्यूटी पत्र प्राप्त नहीं किया है। इसके अलावा कई कर्मचारियों ने आवंटित क्षेत्रों में काम भी शुरू नहीं किया है। ऐसे कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पत्र लेकर अपने निर्धारित क्षेत्र में जनगणना कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

लापरवाही करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कर्मचारी अपनी लापरवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

30 नवंबर तक स्वगणना का मौका, सोसाइटी प्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान

जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नागरिक जनगणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार के सदस्यों की जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं।

प्राधिकरण ने सेक्टर और आवासीय सोसाइटियों के निवासियों से स्वगणना में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की है। जिस सेक्टर या सोसाइटी के सभी निवासी यानी 100% लोग स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, वहां के आरडब्ल्यूए या ब्लॉक प्रतिनिधियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्राधिकरण का लक्ष्य जनगणना कार्य को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना है। इसके लिए कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में पुलिस से हुई चूक, ओवैसी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...