1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी चुनाव 2027 की तैयारी हुई शुरू, गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची होगी अपडेट

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी हुई शुरू, गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची होगी अपडेट

UP Election 2027: गौतमबुद्धनगर में 17 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। यहां जानें नोएडा, दादरी और जेवर में कितने मतदाता हैं और नाम जोड़ने या सुधारने के लिए कैसे करें आवेदन।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी हुई शुरू, गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची होगी अपडेट

UP Election 2027: गौतमबुद्धनगर में विधानसभा चुनाव 2027 (Gautam Buddha Nagar Elections 2027) की तैयारियों के साथ मतदाता लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें 17 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Voter List) प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता बरतने के आदेश दिए हैं।

17 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

जानकारी के लिए बता दें गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने जनपद में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ को मतदाताओं के अनुरोध पर निर्धारित समय में कॉल बैक करना होगा। किसी मतदाता से संपर्क किए बिना उसे अनुपलब्ध घोषित नहीं किया जाएगा। फॉर्म-6, 7 और 8 का फील्ड वेरिफिकेशन भी समय से पूरा करना होगा। फॉर्म डिजिटाइज करते समय नाम, लिंग, जन्मतिथि और फोटो की सही जानकारी दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया।

गौतमबुद्धनगर में 15.27 लाख से अधिक मतदाता

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, जनपद में वर्तमान में कुल 15,27,428 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 8,34,652 पुरुष, 6,92,729 महिलाएं और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता (Transgender Voters) शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार है:

  • नोएडा: 5,93,236 मतदाता
  • दादरी: 6,17,352 मतदाता
  • जेवर: 3,16,840 मतदाता

नाम नहीं है तो भरें फॉर्म-6, गलती सुधारने के लिए फॉर्म-8

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि 17 नवंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Voter List) में अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम जरूर जांचें। यदि नाम मतदाता सूची में नहीं है तो फॉर्म-6 भरें। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 जमा करें।

मतदाता (voters.eci.gov.in) पोर्टल और ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Online Application) भी कर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ से संपर्क करने के लिए ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ (Book a Call with BLO) सुविधा उपलब्ध है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

16 से 19 नवंबर तक होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

वहीं, आगामी निर्वाचन तैयारियों के तहत 16 से 19 नवंबर तक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण और बैठकें आयोजित होंगी। इनमें निर्वाचन अधिकारियों, बीएलओ, सेक्टर अधिकारियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों को आदेश दिए गए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाया हुनर, विजेता सम्मानित

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...