Dadri News in Hindi

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी हुई शुरू, गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची होगी अपडेट

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी हुई शुरू, गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची होगी अपडेट

UP Election 2027: गौतमबुद्धनगर में 17 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। यहां जानें नोएडा, दादरी और जेवर में कितने मतदाता हैं और नाम जोड़ने या सुधारने के लिए कैसे करें आवेदन।

पीएम सूर्य घर योजना से संगीता देवी को मिली राहत, सोलर पैनल पर ₹1.08 लाख की सब्सिडी

पीएम सूर्य घर योजना से संगीता देवी को मिली राहत, सोलर पैनल पर ₹1.08 लाख की सब्सिडी

गौतमबुद्धनगर के चिपियाना बुजुर्ग निवासी संगीता देवी ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया। इसकी कुल लागत 1.80 लाख रुपये रही, जिसमें उन्हें 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी मिली। इस पहल से घरेलू स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिला।

मिशन शक्ति अभियान 6.0: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने NCC कैडेट्स को यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान 6.0: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने NCC कैडेट्स को यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में करीब 50 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, महिला अधिकारों और आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया।

न्यू नोएडा के लिए जमीन खरीद की तैयारी तेज, 37 गांवों में लगेंगे कैंप; सैटेलाइट से होगी निगरानी

न्यू नोएडा के लिए जमीन खरीद की तैयारी तेज, 37 गांवों में लगेंगे कैंप; सैटेलाइट से होगी निगरानी

न्यू नोएडा यानी DNGIR के पहले चरण में शामिल 37 गांवों में जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू हो रही है। किसानों से सहमति के आधार पर जमीन लेने के लिए कैंप लगाए जाएंगे और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए परियोजना क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर नजर रखी जाएगी।

गौतमबुद्धनगर में संपूर्ण समाधान दिवस, 222 शिकायतें पहुंचीं अधिकारियों के पास

गौतमबुद्धनगर में संपूर्ण समाधान दिवस, 222 शिकायतें पहुंचीं अधिकारियों के पास

गौतमबुद्धनगर की सदर, दादरी और जेवर तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तीनों तहसीलों में कुल 222 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 13 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

दादरी के स्कूल में छात्राओं को POCSO एक्ट के प्रति किया जागरूक

दादरी के स्कूल में छात्राओं को POCSO एक्ट के प्रति किया जागरूक

दादरी के भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्राओं को POCSO एक्ट के प्रावधानों, गुड टच-बैड टच और बाल सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई। छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल 112 और नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया गया।

दादरी में अवैध पटाखों पर पुलिस का शिकंजा, 4 लाख के पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

दादरी में अवैध पटाखों पर पुलिस का शिकंजा, 4 लाख के पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

दादरी थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 20 कार्टून पटाखे और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो पिकअप बरामद हुई। पुलिस पटाखों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।