1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ek Ped Guru Ke Naam: शिक्षक दिवस पर UP में होगा विशेष पौधरोपण अभियान

Ek Ped Guru Ke Naam: शिक्षक दिवस पर UP में होगा विशेष पौधरोपण अभियान

उत्तर प्रदेश में शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। सभी वन प्रभागों में पौधरोपण होगा। लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के पास विशेष आयोजन की तैयारी है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
Ek Ped Guru Ke Naam: शिक्षक दिवस पर UP में होगा विशेष पौधरोपण अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पौधरोपण अभियान को विशेष आयोजनों से जोड़ने की कड़ी में अब शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी वन प्रभागों में गुरु के सम्मान में पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।यह आयोजन प्रदेश में स्थापित किए जा रहे विशिष्ट वनों की श्रृंखला का हिस्सा होगा। अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

एक दिन में 35.27 करोड़ से अधिक पौधरोपण का दावा

योगी सरकार के अनुसार, पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत उत्तर प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में कुल 35,27,89,926 पौधरोपण किए गए।यह सरकार की ओर से निर्धारित 35 करोड़ के लक्ष्य से 27,89,926 अधिक बताया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जुलाई को गोरखपुर में दो स्थानों पर पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की थी।

लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के पास होगा आयोजन

लखनऊ के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय के अनुसार शिक्षक दिवस पर शहर में भी ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए चंद्रिका देवी मंदिर के समीप स्थान तय किया गया है।कार्यक्रम में आने वाले लोगों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में शिक्षक दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ के तहत पौधरोपण करने की संभावना भी जताई गई है।

सभी वन प्रभागों में पौधरोपण की तैयारी

मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) अदिति शर्मा के मुताबिक इस वर्ष भी पौधरोपण महायज्ञ के तहत कई विशिष्ट वन और पर्यावरण आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अब 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में गुरु के सम्मान में पौधरोपण किया जाएगा।इस अभियान का उद्देश्य पौधरोपण को सामाजिक सरोकारों और विशेष अवसरों से जोड़ना भी है, ताकि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

2026 में स्थापित किए गए विशिष्ट वन और अन्य कार्यक्रम

पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत प्रदेश में विभिन्न थीम आधारित विशिष्ट वन और कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

वन योगा कार्यक्रम
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण
वन महोत्सव
पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण
महर्षि चरक औषधि वन
समृद्धि वन
कपि वन
ऊर्जा वन
समरस वन
सहजन भंडारा
आम भंडारा
वंदे मातरम वाटिका
अविरल धारा पौधरोपण
मिशन छाया
एक्सप्रेस-वे पौधरोपण
भाई-बहन पौधरोपण (रक्षाबंधन वाटिका)
एक पेड़ गुरु के नाम

शिक्षक दिवस पर होने वाला ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ आयोजन इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाएगा। पर्यावरण संरक्षण और गुरु सम्मान को जोड़ने वाला यह अभियान प्रदेशभर में एक साथ आयोजित किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...