1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी का विदेश में दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

महाराजगंज पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी का विदेश में दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की जनता को मोदी जी की प्रतिनिधित्व पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि 2024 की लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को स्पष्ट बहुमत हासिल होगा। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के अमेरिका वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राहुल को आलोचना करने के लिए दूसरा देश मंच उपलब्ध नहीं करा सकता। राजनाथ ने कहा कि किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के नेता को दुनिया के दूसरे मंच पर जाकर भारत की प्रतिष्ठा बढाने का काम करना चाहिए।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
महाराजगंज पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी का विदेश में दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

महाराजगंजः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराजगंज पहुंचे। जहां वे एक निजी कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के पौत्र की बरही समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चे को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रक्षा मंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवपताप शुक्ल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व देवरिया के सांसद रमापतिराम पहुंचे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की जनता को मोदी जी की प्रतिनिधित्व पर पूरा विश्वास है। अंतराष्ट्रीय जगत में भी भाजपा का कद ऊंचा हुआ है। 2024 की लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को स्पष्ट बहुमत हासिल होगा। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के अमेरिका वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राहुल को आलोचना करने के लिए दूसरा देश मंच उपलब्ध नहीं करा सकता। राजनाथ ने कहा कि किसी भी पॉलिटिकल पार्टी का कोई हो दुनिया के दूसरे मंच पर जाकर भारत की प्रतिष्ठा बढाने का काम करना चाहिए, देश की प्रशंसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत जब कुछ बोलता था तो लोग गम्भीरता से नहीं लेते थे। आज भारत जब कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...