उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कुल 30 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम है। नौतनवा में इस बार करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कुल 30 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम है। नौतनवा में इस बार करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
महराजगंज के परतावल बाजार में बारावफात, रक्षाबंधन और आगामी पर्वों को देखते हुए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता, लगातार गश्त और सोशल मीडिया निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों से संवाद बनाए रखने और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनसुनवाई कर सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
महराजगंज के सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। नो-मैन लैंड के पास वर्षों से बनी अवैध दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, एसएसबी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहे।
Maharajganj : महराजगंज जिला अस्पताल में अधिकारियों ने मरीज बनकर छापेमारी कर दलालों को पकड़ा। एडीएम डॉक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में जाकर दलालों की पहचान की और पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए दलालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj : नौतनवा कस्बे की महिलाओं ने बारिश न होने और गर्मी से राहत के लिए एक पुरानी लोकपरंपरा निभाते हुए पूर्व चैयरमैन और भाजपा नेता गुड्डू खान को कीचड़ और पानी से नहलाया। वे कजरी गीत गाकर इंद्रदेव को खुश करने और जल्द बारिश होने की कामना कर रही हैं। स्थानीय लोग इस रीति-रिवाज में गहरा विश्वास रखते हैं और इसे बारिश लाने वाली सांस्कृतिक परंपरा मानते हैं।
नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोल दिए गए हैं। जहां से साढे छ: लाख क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया है। जिससे उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों में भंयकर बाढ़ आ गई है।
Election News: सातवें चरण के लिए कल शाम चुनाव प्रचार थम गया है। बता दें कि पूर्वांचल में इस फेज के तहत 13 सीटें हैं। वहीं सीटों पर हवाओं का रुख देखें तो 5 सीटों पर भाजपा को इंडी गठबंधन से कही टक्कर मिल रही है। वहीं 6 सीटों पर भाजपा को सेफ बताया जा रहा है। इसी के साथ सपा और कांग्रेस के लिए 1-1 सीट सेफ नजर आ
LS Election 2024: मध्यप्रदेश का सीएम मोहन यादन ने आज यूपी के महाराजगंज में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के लिए जनसभा को संबोधित किया और भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का अनुग्रह किया। वहीं इस संबोधन के दौरान इंडी गठबंधन खासकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों से हम लोग बाढ़ खंड के अधिकारियों को सूचना दे रहे थे कि बांध में कटाव हो रहा है लेकिन रात में जब बांध एक हिस्से में कट गया तो अधिकारी हीलाहवाली करने पहुंचे और बांध का मरम्मत कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में सुकरौली में स्थित एक बाउंड्री वाल को तथा सोनौली कस्बे में स्थित एक मकान को बैनर लगाकर एसडीएम नौतनवा की देखरेख में सील कर दिया गया।
इस रोड के नहीं बनने की वजह उन्होंने बताई कि सुनने में यही आता है कि दो विधायकों के चक्कर में यह पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस रोड पर चलने से बहुत सारी दिक्कतें होती हैं।
चिकित्सक ने उसके भाई को बाहर बैठाकर किशोरी को अपने केबिन के अंदर ले गया। वहां अश्लील हरकत करने लगा। वहां से लौटने के बाद किशोरी पूरी घटना अपनी मां को बताई।
गांव वालों ने बताया कि बूचड़खाना पर आये दिन बाहरी लोग गाली गलौज करते थे। आपस में लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे, साथ ही साथ मांस के टुकड़े इधर-उधर बिखरे रहते थे। छोटे बच्चों और स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ ही आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।