1. हिन्दी समाचार
  2. Bahraich
  3. सीएम योगी ने ‘भरतपुर’ नाम से बसाई नई कॉलोनी, 136 परिवारों को मिला आवास

सीएम योगी ने ‘भरतपुर’ नाम से बसाई नई कॉलोनी, 136 परिवारों को मिला आवास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के विस्थापित भरथापुर गांव की नई कॉलोनी का नाम 'भरतपुर' घोषित किया। उन्होंने 136 परिवारों को आवास व भूमि आवंटन पत्र सौंपे।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
सीएम योगी ने ‘भरतपुर’ नाम से बसाई नई कॉलोनी, 136 परिवारों को मिला आवास

बहराइच : भारत के आखिरी गांव भरथापुर के विस्थापन को लेकर बनाई जा रही नई कॉलोनी को नया नाम मिल गया है। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नई कॉलोनी का नाम “भरतपुर” रखने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 136 परिवारों को आवास और भूमि आवंटन पत्र वितरित किए। मंच पर मौजूद 10 महिलाओं को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से भूमि आवंटन पत्र सौंपकर सम्मानित किया। नए भरथापुर को बसाने के लिए सरकार ने 21 करोड़ 55 लाख 55 हजार 951 रुपये की धनराशि भी जारी की है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अक्टूबर 2025 की उस दर्दनाक घटना को याद किया, जब भरथापुर गांव से जुड़ी नाव बाजार से लौटते समय सरयू नदी की तेज धारा में समा गई थी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने इस घटना की जानकारी ली, तो पता चला कि जिस इलाके में दुर्घटना हुई, वहां घड़ियाल और मगरमच्छों का भी खतरा बना रहता है। यह जानकर वे अंदर तक भावुक हो गए और उन्होंने स्वयं गांव का दौरा कर राहत कार्य को आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब भरथापुर गांव के लोगों को तहसील क्षेत्र के सेमरहना में बसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र के दौरान भगवान राम के अयोध्या लौटने और भरत से मिलने की कथा भाईचारे का प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए नई कॉलोनी का नाम “भरतपुर” रखा गया है, ताकि सेमरहना और भरथापुर के लोगों के बीच भाईचारे का रिश्ता मजबूत हो सके।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...