मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जून 2026 को आजमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा सदर आजमगढ़ और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्रों में कुल 39 विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान 14 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी लागत लगभग 70.35 करोड़ रुपये है। वहीं 25 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी लागत लगभग 855.05 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे और सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी जनता के साथ साझा करेंगे।
इन परियोजनाओं से आजमगढ़ और मुबारकपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।