मानसून के आगमन के बाद नेपाल से सटे यूपी राज्य के 10 जिलों में बाढ़ के प्रभाव से आम लोग भारी मात्रा में प्रभावित हो रहे हैं। वहीं गोरखपुर में बह रही राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में नदी के किनारे बसे गांवों में पानी भरता जा रहा है। जिससे करीब 40 हजार लोग सीधे प्रभावित हो रहे हैं।
