महराजगंज में डीएम कार्यालय परिसर के पास दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्हें नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि युवक कथित पुलिस प्रताड़ना से आहत थे।
महराजगंज में डीएम कार्यालय परिसर के पास दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्हें नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि युवक कथित पुलिस प्रताड़ना से आहत थे।
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद 2016 में भवन के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त किए जाने का मामला सामने आया है। वर्ष 1980 से चले आ रहे इस भवन के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड अब प्रशासनिक निर्णयों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में कूड़े के ढेर में गोवंशों के मृत मिलने और एक जीवित बछड़े को प्लास्टिक में फेंके जाने का मामला सामने आया है। गौसेवक ने अंतिम संस्कार कराते हुए प्रशासन से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय छात्र-छात्राओं ने जान बचाने के लिए इमारत से कूदकर और बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डीजीपी,
लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में ऊपर संचालित कोचिंग सेंटर भी आ गया। धुएं और लपटों के बीच छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
अयोध्या के शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण समारोह 23 जून को तय समय पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रवेश व पार्किंग व्यवस्था की गई है।
रायबरेली में अखिलेश यादव के विरोध में लगाए गए विवादित होर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हटा दिए गए। सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर होर्डिंग हटवाए और इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
बिजनौर के नारायणपुर और रामजीवाला गांव में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों से संवाद किया गया तथा महिलाओं को वस्त्र और युवाओं को खेल सामग्री वितरित की गई।
अयोध्या श्रीराम मंदिर में चंदा और दान राशि के कथित दुरुपयोग मामले में दाखिल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई चल रही है। याचिका में CBI जांच और CAG ऑडिट की मांग की गई है। वहीं अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे और रामलला दर्शन को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।
इटावा में चंबल नदी के पुल में दरार आने के बाद प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सुरक्षा के तहत हाइट गेज एंगल लगाए गए हैं और केवल छोटे वाहन ही पुल से गुजर सकेंगे। पुल की मरम्मत और मेंटेनेंस का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
सहारनपुर में यूपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह मारा गया। उस पर 7 लोगों की हत्या सहित कई गंभीर अपराधों के आरोप थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में ऋषिकेश डिपो की एक बस फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें 5-6 को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को वर्षा ऋतु एवं चातुर्मास की शुभकामनाएं देते हुए मानसून के दौरान सतर्क और सजग रहने की अपील की है। उन्होंने आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि तथा नदियों एवं जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और जनसहयोग से ही सुरक्षा एवं राहत संबंधी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में 697 करोड़ रुपये से अधिक की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। गोरखगिरि पर्वत पर रोपवे, होटल और पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई में आगरा से 3.63 करोड़ रुपये की नकली, एक्सपायर्ड, फिजिशियन सैंपल और सरकारी सप्लाई की दवाएं बरामद हुईं। 8 गोदाम सील और 6 एफआईआर दर्ज।