हमीरपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। एसपी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देकर कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
हमीरपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। एसपी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देकर कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
हमीरपुर में SDM की देर रात छापेमारी में कथित अवैध मिट्टी खनन के मामले में JCB और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं। छह लोगों को हिरासत में लेने की सूचना है।
हमीरपुर के राठ क्षेत्र स्थित औड़ेरा गांव में पारंपरिक झिंझिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भूत-प्रेत, हनुमान और देवी-देवताओं के स्वरूपों, घोड़ों, नगाड़ों और लोकनृत्य से सजे जुलूस ने लोगों का मन मोह लिया। यह आयोजन बुंदेली संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवित रखने की मिसाल बना।
हमीरपुर के विकास भवन में औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी और कार्यालयी अव्यवस्थाएं मिलने पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने 10 अनुपस्थित कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई, नाजिर के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि और व्यवस्थाएं सुधारने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। अधिकारियों को प्रतिदिन दो घंटे जनसुनवाई कर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
हमीरपुर में फसल और मकान क्षति से प्रभावित 4,704 लोगों को ₹2.09 करोड़ से अधिक की राहत दी गई। 3,008 किसानों के खातों में ₹1.41 करोड़ की सहायता पहुंची।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को गंभीरता से लेते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि हादसे में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं मौके पर राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद हमीरपुर के राठ कस्बे में प्राइवेट दुकानदारों की मनमानी से किसानों का भारी नुकसान और शोषण का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि डीएपी 1750 रुपए और यूरिया ₹380 में बेची जा रही है, जबकि सरकारी रेट 1360 और 270 रूपये में बेची जा रही हैं।