1. हिन्दी समाचार
  2. कुशीनगर खबरें

कुशीनगर खबरें

कुशीनगर के स्कूल में एमडीएम की सब्जी में कीड़े मिलने का आरोप, बच्चों ने खाना खाने से किया इनकार

कुशीनगर के स्कूल में एमडीएम की सब्जी में कीड़े मिलने का आरोप, बच्चों ने खाना खाने से किया इनकार

कुशीनगर के दुदही ब्लॉक स्थित खिरियां संविलयन विद्यालय में मिड-डे मील की सब्जी में कीड़े मिलने का आरोप सामने आया है। बच्चों ने सब्जी में कीड़े देखने के बाद भोजन करने से इनकार कर दिया। छात्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले भी ऐसी शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद एमडीएम की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

सेवरही में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, व्यापारियों की एकजुटता पर जोर

सेवरही में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, व्यापारियों की एकजुटता पर जोर

सेवरही में भारतीय उद्योग व्यापार एकीकरण मंडल की बैठक में व्यापारियों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुखदेव रौनियार को व्यापार मंडल अध्यक्ष और अजय कुमार को तहसील प्रभारी/अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अन्य पदाधिकारियों को भी अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए व्यापारियों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कुशीनगर के देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया फिटनेस का दम

कुशीनगर के देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया फिटनेस का दम

कुशीनगर के देवकली स्थित चावर जिम में यूपी आयरन एसोसिएशन के बैनर तले बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कुशीनगर समेत आसपास के जिलों और बिहार के प्रतिभागी शामिल रहे। चार भार वर्गों में हुए मुकाबलों के विजेताओं को नकद राशि, प्रोटीन और अन्य पुरस्कार दिए गए।

हाटा तहसील में आपात स्थिति से निपटने की मॉक ड्रिल, अधिकारियों ने किया आग बुझाने का अभ्यास

हाटा तहसील में आपात स्थिति से निपटने की मॉक ड्रिल, अधिकारियों ने किया आग बुझाने का अभ्यास

कुशीनगर की हाटा तहसील में आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित हुई। अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों और एनसीसी कैडेट्स ने गैस सिलेंडर में आग बुझाने, फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस को सूचना देने का अभ्यास किया।

सड़क सुरक्षा को लेकर पत्रकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग

सड़क सुरक्षा को लेकर पत्रकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग

कुशीनगर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात को लेकर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, मोड़ व पुलिया के पास झाड़ियों की कटाई, अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है।

कुशीनगर: राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने थाने में दी तहरीर

कुशीनगर: राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने थाने में दी तहरीर

कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाने में जिला कांग्रेस कमेटी ने अहिरौलीदान निवासी अशोक कुमार सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी पर फेसबुक पर राहुल गांधी के खिलाफ डीएनए को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

कुशीनगर में जिला संयुक्त अस्पताल के पास अतिक्रमण पर कार्रवाई, प्रधानाचार्य ने खुद मौके पर पहुंचकर हटवाए वाहन

कुशीनगर में जिला संयुक्त अस्पताल के पास अतिक्रमण पर कार्रवाई, प्रधानाचार्य ने खुद मौके पर पहुंचकर हटवाए वाहन

कुशीनगर में जिला संयुक्त अस्पताल के पास अतिक्रमण के कारण मरीजों और इमरजेंसी सेवाओं को हो रही परेशानी पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रधानाचार्य डॉ. केपी गौड़ ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से खड़े वाहन और ठेले हटवाए तथा दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

कुशीनगर में गरजे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- दबदबा था, है और आगे भी कायम रहेगा

कुशीनगर में गरजे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- दबदबा था, है और आगे भी कायम रहेगा

कुशीनगर के सेवरही स्थित किसान डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह, रितेश्वर महाराज और रमापति राम त्रिपाठी समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। बृजभूषण सिंह ने रितेश्वर महाराज को अपना गुरु बताते हुए गुरु के महत्व पर चर्चा की और अपने अंदाज में कहा कि उनका दबदबा पहले था, आज भी है और आगे भी कायम रहेगा।

Kushinagar : शिक्षा की दुर्व्यवस्था को लेकर और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Kushinagar : शिक्षा की दुर्व्यवस्था को लेकर और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Kushinagar : कुशीनगर के गौजहि माधोपुर में विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया।सात अध्यापकों की तैनाती के बावजूद केवल दो ही अध्यापक पढ़ाते नजर आए और विद्यालय भवन जर्जर मिला।शुद्ध पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और अधिकारियों पर सवाल उठाए।

Kushinagar : सिंचाई विभाग में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा

Kushinagar : सिंचाई विभाग में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा

Kushinagar : कुशीनगर में सिंचाई विभाग के ठोकर और पार्कयू पाइन निर्माण में लाखों रुपए की हेराफेरी सामने आई है।ठेकेदार की लापरवाही और अभियंता की मिलीभगत से गुणवत्ता विहीन कार्य किए गए हैं, जिससे ठोकर दरकने लगे हैं।आगामी बाढ़ में किसानों की फसल और घरों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है, जबकि विभाग की तैयारियाँ न के बराबर हैं।

UP NEWS : योगी सरकार की पहल, आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, सहारनपुर एवं कुशीनगर में बनेंगे एक्सीलेंस सेंटर

UP NEWS : योगी सरकार की पहल, आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, सहारनपुर एवं कुशीनगर में बनेंगे एक्सीलेंस सेंटर

किंग ऑफ वेजिटेबल्स "आलू" का और बढ़ेगा जलवा, अकेले यूपी में देश के एक तिहाई आलू की पैदावार। योगी सरकार की पहल से आगरा में अंतरराष्ट्रीय केंद्र, सहारनपुर एवं कुशीनगर में खुल रहा एक्सीलेंस सेंटर। अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान संस्थान और सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनेंगे जरिया

कुशीनगर और महराजगंज सीमा पर स्थित गैनही बांध पर हुआ कटाव, ग्रामीणों ने लापरवाही का लगाया आरोप

कुशीनगर और महराजगंज सीमा पर स्थित गैनही बांध पर हुआ कटाव, ग्रामीणों ने लापरवाही का लगाया आरोप

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों से हम लोग बाढ़ खंड के अधिकारियों को सूचना दे रहे थे कि बांध में कटाव हो रहा है लेकिन रात में जब बांध एक हिस्से में कट गया तो अधिकारी हीलाहवाली करने पहुंचे और बांध का मरम्मत कार्य कर रहे हैं।

सीएमओ ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की दी जानकारी, लोगों से दवा खाने की अपील की

सीएमओ ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की दी जानकारी, लोगों से दवा खाने की अपील की

सीएमओ ने फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने वाले अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी लोगों को मीडिया और अन्य माध्यमों से जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लाकों, सीएचसी और पीएचसी में माइक्रो प्लान बनाकर टीम घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाएगी।

यूपी की बात की खबर का असर, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, सीएमओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

यूपी की बात की खबर का असर, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, सीएमओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठन ने सीएमओ को बाहर से लिखी जाने वाली दवाइयों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

Kushinagar News: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सीएम भी लेंगे जायजा

Kushinagar News: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सीएम भी लेंगे जायजा

पीएम के संभावित दौरे के तहत सूबे के उच्चाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल व एयरपोर्ट का जायजा लिया। जिसमें सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।