गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। मोटर चालान, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, बैंक ऋण, बिजली बिल समेत सुलह योग्य मामलों के निस्तारण की सुविधा दी गई।
गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। मोटर चालान, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, बैंक ऋण, बिजली बिल समेत सुलह योग्य मामलों के निस्तारण की सुविधा दी गई।
अयोध्या में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कैंट थाना क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने 350 किलोग्राम लहन और तीन अवैध भट्टियों को मौके पर नष्ट कर दिया, साथ ही 65 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नोएडा प्राधिकरण को भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में बड़ी कानूनी सफलता मिली है। गौतमबुद्धनगर के अपर सिविल जज (सीडी)-द्वितीय की अदालत में चल रहे अनिल खारी आदि बनाम नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण मामले में वादी पक्ष ने अपना मुकदमा बिना किसी शर्त के वापस लेने की प्रार्थना की, जिसे अदालत ने 10 सितंबर 2026 को स्वीकार कर लिया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लखनऊ से कानपुर की यात्रा उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से की। वह कानपुर में आयोजित दो दिवसीय 'एआई मंथन-2.0' कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं, जहां उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और भविष्य की आवश्यकताओं पर व्यापक विमर्श किया जा रहा है।
लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कोर ग्रुप की एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी के वरिष्ठ केंद्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान नेताओं ने विपक्ष के दावों पर तीखा पलटवार करते हुए प्रदेश में एक
नोएडा के ग्राम हाजीपुर में खसरा नंबर 412 पर करीब 1200 वर्ग मीटर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने ध्वस्त किया। मौके पर “यह बिल्डिंग अवैध है” लिखकर लोगों को दोबारा निर्माण और जमीन की खरीद-फरोख्त से सावधान किया गया।
कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाने में जिला कांग्रेस कमेटी ने अहिरौलीदान निवासी अशोक कुमार सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी पर फेसबुक पर राहुल गांधी के खिलाफ डीएनए को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की खस्ताहाल सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आमजन के दैनिक जीवन से जुड़े व्यस्त मार्गों और अस्पतालों-शिक्षण संस्थानों की ओर जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने आगामी प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चिन्हित किए गए 681 महत्वपूर्ण मार्गों के गड्ढा
गौतमबुद्धनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बाइक रैली निकाली और लोक अदालत में मामलों के निस्तारण की जानकारी दी।
कुशीनगर में जिला संयुक्त अस्पताल के पास अतिक्रमण के कारण मरीजों और इमरजेंसी सेवाओं को हो रही परेशानी पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रधानाचार्य डॉ. केपी गौड़ ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से खड़े वाहन और ठेले हटवाए तथा दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सूरजपुर न्यायालय में नोएडा प्राधिकरण से जुड़े सिविल वाद संख्या 1348/2023 में सुनवाई के दौरान अदालत ने मौजूदा स्टे को आगे बढ़ाने के लिए वादी पक्ष को अंतिम अवसर दिया है। मामला सोरखा जाहिदाबाद की करीब 55 बीघा भूमि से जुड़ा है और अगली सुनवाई में स्थगन आदेश की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Special Olympics World Winter Games Turin 2025 के Snow Shoeing इवेंट में रजत पदक जीतने वाली तान्या ने नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने उन्हें 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया और ऑपरेशन अपराजेय के तहत हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
दादरी थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 20 कार्टून पटाखे और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो पिकअप बरामद हुई। पुलिस पटाखों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।
फलैदा गौशाला में करीब 800 निराश्रित गोवंशों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में 5 हजार पौधे और 2 एकड़ का लॉन तैयार किया गया है। CCTV, वर्षा जल संचयन के लिए तालाब और गोबर-गोमूत्र से अगरबत्ती-धूपबत्ती बनाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
गौतमबुद्धनगर में आज 10 सितंबर को पिंक रोजगार मेले का आयोजन होगा। बादलपुर के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में 18 से 35 वर्ष की युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिलेंगे।