लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे तुरंत लखनऊ पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और केजीएमयू जाकर घायलों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने जांच और राहत कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।
लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे तुरंत लखनऊ पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और केजीएमयू जाकर घायलों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने जांच और राहत कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में पुलिस ने बिल्डिंग मालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद 2016 में भवन के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त किए जाने का मामला सामने आया है। वर्ष 1980 से चले आ रहे इस भवन के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड अब प्रशासनिक निर्णयों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय छात्र-छात्राओं ने जान बचाने के लिए इमारत से कूदकर और बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डीजीपी,
लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में ऊपर संचालित कोचिंग सेंटर भी आ गया। धुएं और लपटों के बीच छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के डिजिटल गवर्नेंस मॉडल के तहत परिवहन विभाग की 49 सेवाएं फेसलेस और कॉन्टैक्टलेस हुईं। प्रदेश में 5.30 करोड़ से अधिक वाहन पंजीकृत हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 70 DIET संस्थानों के 3,346 पदों को स्थायी करने का फैसला लिया है। इससे शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षणिक अनुसंधान और शिक्षा सुधार कार्यक्रमों को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मंडल की 4204 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। 41,229 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं को जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
योगी सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा, पोषण और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 18 सूत्रीय एक्शन प्लान लागू करने की तैयारी की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट देने तथा योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की बेटी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद इखलाक द्वारा लगाए गए पोस्टर से सियासत गरमा गई है। पोस्टर में बेटियों के सम्मान पर संदेश देते हुए राजनीतिक मतभेद और अपमान के खिलाफ बात कही गई है। यह मामला अखिलेश यादव की बेटी पर कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस पर FIR दर्ज है।
यूपी में पीसीएस से आईएएस पदोन्नति की तैयारी तेज, 35 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित सूची में शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक उपाध्याय की लखनऊ के केजीएमयू में सफल एंजियोप्लास्टी की गई। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस की समीक्षा बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए। नियुक्ति, सत्यापन और मानदेय व्यवस्था को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया जाएगा।