लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर सरोजनी नगर से भाजपा विधायक Rajeshwar Singh ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मौजूदा बिजली संकट और पिछले वर्षों की समस्याओं का विस्तृत विश्लेषण करते हुए स्थायी कार्य योजना तैयार करने की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में लिखा कि लखनऊ सहित कई क्षेत्रों में गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति लगातार गंभीर समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर ओवरलोड, फीडर ट्रिपिंग, अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट और फ्यूज फेल जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। इसके चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिजली शिकायतों के निस्तारण में काफी देरी हो रही है, जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने साफ कहा कि यह समस्या केवल इस वर्ष की नहीं है, बल्कि पिछले साल भी भीषण गर्मी के दौरान इसी तरह की शिकायतें लगातार सामने आई थीं।
विधायक ने ऊर्जा विभाग से मांग की है कि वर्तमान हालात का तकनीकी अध्ययन कर भविष्य के लिए मजबूत और स्थायी समाधान तैयार किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और फॉल्ट सुधार व्यवस्था को तेज लाई जाए ।