1. हिन्दी समाचार
  2. Amethi
  3. अमेठी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

अमेठी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

अमेठी की बाजार शुक्ल तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक संतराम को अयोध्या एंटी करप्शन टीम ने किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। किसान ने खेत की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
अमेठी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

अमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बाजार शुक्ल तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक संतराम को किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

खेत की पैमाइश के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, बाजार शुक्ल क्षेत्र का एक किसान अपने खेत की पत्थर नस्ब (सीमांकन और पैमाइश) कराने के लिए राजस्व निरीक्षक संतराम के पास लगातार जा रहा था। आरोप है कि काम पूरा करने के बदले राजस्व निरीक्षक ने किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

 

 

किसान की शिकायत पर बिछाया गया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने अयोध्या की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप तैयार किया। मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही किसान ने राजस्व निरीक्षक को तय रकम के 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी से पूछताछ, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी राजस्व निरीक्षक संतराम को अपने साथ ले गई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से बाजार शुक्ल तहसील के कर्मचारियों और अधिकारियों में हलचल मची हुई है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...