1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाबा बागेश्वर का अखिलेश पर हमला, कहा- कथा नहीं रुकेगी

बाबा बागेश्वर का अखिलेश पर हमला, कहा- कथा नहीं रुकेगी

प्रतापगढ़ में बाबा बागेश्वर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए हिंदू एकता और सनातन धर्म को लेकर बयान दिया। मनोज तिवारी ने भी सपा प्रमुख पर हमला बोला।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
बाबा बागेश्वर का अखिलेश पर हमला, कहा- कथा नहीं रुकेगी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आयोजित दिव्य दरबार के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिंदू और सनातनी एकता से डर लगता है। ऐसे लोग जातिवाद की राजनीति करके अपनी रोटियां सेंकना चाहते हैं। बाबा बागेश्वर ने साफ कहा कि देश में कानून और संविधान का राज है। ऐसे में किसी के अंदर इतनी ताकत नहीं है कि वह रामकथा को रुकवा सके।

जानकारी के लिए बता दें योगीराज देवराहा बाबा कथा मंडपम में शुक्रवार को आयोजित दिव्य दरबार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि तीन दिनों तक रामकथा का आयोजन बेहद दिव्य, भव्य और नव्य रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। उन्होंने कथा का विरोध करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी कोशिशें सफल नहीं हुईं।

हिंदू एकता के लिए गोली खाने को भी तैयार हैं बाबा बागेश्वर

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह साधु हैं और राजनीति पर बात नहीं करते, लेकिन हिंदू एकता के मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और हिंदुओं की एकता के लिए उन्हें गालियां ही नहीं, बल्कि गोली भी खानी पड़े तो वह तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आने वाले समय में अगर कोई हिंदुओं को छेड़ेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

ऐसे में गोपाष्टमी का जिक्र करते हुए उन्होंने कुछ लोगों पर तंज कसा। जिसमें बाबा ने कहा कि उनके बयान के बाद कुछ लोग थोड़े समय के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे, लेकिन गोपाष्टमी पर गोपूजन करते हुए कोई नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का विरोध करने वालों को अब सिरदर्द की गोली खानी पड़ेगी।

मनोज तिवारी ने भी अखिलेश यादव पर बोला हमला

इस कार्यक्रम में सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने राजा भैया के प्रयासों की सराहना की और बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लिया। मनोज तिवारी ने कहा कि जब सनातन धर्म के लिए प्रबुद्ध लोग आगे आते हैं तो सनातनियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। तिवारी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने भगवान राम और कृष्ण के भक्तों को लड़ाने की कोशिश की। कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक पूजा पाल, अजय सिंह और सुरेंद्र मैथानी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में सीट को लेकर बड़ा बवाल, GRP सिपाही पर मारपीट का आरोप, 6 लोगों पर केस दर्ज

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...