1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. अयोध्या: सरयू किनारे बाढ़ आपदा से निपटने के लिए सजीव मॉकड्रिल, गूंजी ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज

अयोध्या: सरयू किनारे बाढ़ आपदा से निपटने के लिए सजीव मॉकड्रिल, गूंजी ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज

अयोध्या के सरयू नदी किनारे बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने सजीव मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान SDRF, पुलिस और होमगार्ड टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को सुरक्षित निकाला और राहत शिविर में पहुंचाया। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच और ग्रामीणों को जागरूक करना था।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
अयोध्या: सरयू किनारे बाढ़ आपदा से निपटने के लिए सजीव मॉकड्रिल, गूंजी ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज

अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के तटवर्ती गांव पूरे महंगू मजरे संदरी में बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाजों से पूरा इलाका वास्तविक आपदा जैसा प्रतीत हुआ।

SDRF और पुलिस टीमों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

मॉकड्रिल के दौरान पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नदी में फंसे लोगों की भूमिका निभा रहे प्रतिभागियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

कई गांवों में किया गया निरीक्षण

मॉकड्रिल के बाद उप जिलाधिकारी रूदौली संतोष कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने महंगू पुरवा, कैथी, सल्लाहपुर, अब्बूपुर, संदरी और पसैया गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान राहत शिविरों की व्यवस्थाओं और संसाधनों की समीक्षा की गई।

 

ad

अधिकारियों और ग्रामीणों ने निभाई सक्रिय भूमिका

अभ्यास में एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट, एसडीआरएफ और पुलिस अधिकारियों सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी इस मॉकड्रिल में सक्रिय भागीदारी निभाई।

आपदा प्रबंधन क्षमता की हुई जांच

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की तैयारी का परीक्षण करना था। इससे प्रशासन की तत्परता और ग्रामीणों की जागरूकता दोनों में वृद्धि देखी गई।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...