1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या ने मारी बाजी, प्रदेश में चौथा स्थान हासिल

आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या ने मारी बाजी, प्रदेश में चौथा स्थान हासिल

अयोध्या: जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के क्षेत्र में जनपद अयोध्या ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माह मई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में अयोध्या ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या ने मारी बाजी, प्रदेश में चौथा स्थान हासिल

अयोध्या: जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के क्षेत्र में जनपद अयोध्या ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माह मई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में अयोध्या ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि वर्ष 2020 के बाद पहली बार जनपद अयोध्या प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ है।

जनपद की इस सफलता पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासन की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का परिणाम है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग लगातार प्रयासरत हैं।

ad

ad

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के साथ-साथ शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में और सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही जनसुनवाई और शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाकर आमजन का विश्वास मजबूत किया जाएगा।

आईजीआरएस रैंकिंग में मिली इस सफलता को जनपद प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं और शिकायत निवारण तंत्र के प्रति जनता का भरोसा और सुदृढ़ होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...