1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश पर बरसे आकाश आनंद, कहा- दलित समाज से मांगें माफी

अखिलेश पर बरसे आकाश आनंद, कहा- दलित समाज से मांगें माफी

अयोध्या की जनसभा में आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव पर हमला बोला। दलित समाज से माफी मांगने की मांग के साथ यूपी सरकार को बेरोजगारी और पेपर लीक पर घेरा।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
अखिलेश पर बरसे आकाश आनंद, कहा- दलित समाज से मांगें माफी

Uttar Pradesh News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने अयोध्या में आयोजित जनसभा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव पर जमकर निशाना साधा। जिसमें उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए। अब अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming Assembly Elections) में जनता वोट की ताकत से इसका जवाब देगी।

अयोध्या के सोहावल क्षेत्र स्थित पंडितपुर में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने रामगोपाल यादव के बयान पर नाराजगी जताई। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस बात को बसपा वर्षों से समझाने की कोशिश कर रही थी, उसे रामगोपाल यादव ने अपने बयान से एक मिनट में स्पष्ट कर दिया है। इससे पता चलता है कि सपा नेतृत्व दलित समाज के प्रति क्या सोच रखता है।

आकाश आनंद ने कहा कि कोई कितना भी दिखावा कर ले, लेकिन दिल की बात आखिरकार जुबान पर आ ही जाती है। साथ ही, उन्होंने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से अपने बयान के लिए समाज से माफी मांगने की मांग की। दरअसल, 15 नवंबर को आगरा में आयोजित सपा के दलित सम्मेलन के दौरान रामगोपाल यादव ने शोर मचा रहे कुछ युवाओं को ‘मूर्ख’ कह दिया था। इसी बयान को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हुआ था। भाजपा ने भी सपा पर दलित समाज का अपमान करने का आरोप लगाया था।

बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर सरकार पर हमला

आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को भी कई मुद्दों पर घेरा। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में दस से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक (Paper Leak) होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए दीपोत्सव में दीयों के रिकॉर्ड पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि विकास और उत्सव की रोशनी जरूरतमंद परिवारों तक कितनी पहुंच रही है।

बीकापुर विधायक पर भी साधा निशाना

बसपा नेता ने बीकापुर के भाजपा विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाए। जिसमें उन्होंने कहा कि विधायक पेशे से डॉक्टर हैं, इसके बावजूद क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ जाना पड़ता है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील

आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं से मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ा रही है। जनसभा में उन्होंने बीकापुर से बसपा प्रत्याशी के तौर पर जितेंद्र सिंह और बबलू के नामों की घोषणा भी की।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, मां के अंतिम दर्शन को जाएंगे पंचूर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...