Sitapur Election News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से हर एक तैयारियों को पूरा कर लिया गया हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। इसी क्रम में मतदान कराने के लिए 21 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है।
बता दें कि जिला प्रशासन की सख्त सुरक्षा निगरानी में मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
बता दें कि सीतापुर में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। निर्धारित समय के अनुसार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रशासन ने मतदान से जुड़ी तैयारियों को पूरा करते हुए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि मतदान के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहें और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि जिले में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।
वहीं, विधान परिषद चुनाव (Legislative Council Elections) के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजर मतगणना पर रहेगी। चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारियां भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएंगी। फिलहाल, सीतापुर में प्रशासन ने मतदान को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 पोलिंग पार्टियों की रवानगी और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/akhilesh-yadav-statement-shiva-sharma-case-shraddha-latest-news/