1. हिन्दी समाचार
  2. अथॉरिटी की बात
  3. घंघोला के 23 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड

घंघोला के 23 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव के 23 किसानों को लंबे इंतजार के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 6% आबादी भूखंड आवंटित किए। 16 भूखंडों का ड्रा और 7 का सीधे आवंटन किया गया।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
घंघोला के 23 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव के 23 किसानों को लंबे इंतजार के बाद 6 फीसदी आबादी भूखंड का लाभ मिल गया है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों की मौजूदगी में आवंटन प्रक्रिया पूरी की। जमीन अधिग्रहण के बाद इन किसानों के आबादी भूखंड लंबे समय से लंबित थे। किसानों ने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से मुलाकात कर जल्द भूखंड आवंटित करने की मांग की थी। इसके बाद सीईओ के निर्देश पर नियोजन विभाग और 6 फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

आवंटन प्रक्रिया के तहत समान आकार वाले 16 भूखंडों के लिए पारदर्शी तरीके से ड्रा कराया गया। वहीं, अलग-अलग आकार के 7 भूखंडों का किसानों के नाम सीधे आवंटन किया गया। इस तरह सभी 23 पात्र किसानों को उनके आबादी भूखंड मिल गए।प्राधिकरण के ओएसडी अजय शर्मा ने कहा कि किसानों को 6 फीसदी आबादी भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि घंघोला की तर्ज पर अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे।ड्रा के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार और प्रबंधक संदीप रावल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। लंबे समय से लंबित भूखंड मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...