उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संदेशों के माध्यम से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकास की दिशा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामना की। इसके प्रत्युत्तर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को भावपूर्ण शब्दों में धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाएं संकल्प की सिद्धि के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं और “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” के पथ पर राज्य निरंतर अग्रसर है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों ने भी अपने शुभकामना संदेशों में योगी आदित्यनाथ के दृढ़ नेतृत्व, सेवा भाव और जनकल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मुख्यमंत्री के सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की।
बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने-अपने संदेशों में योगी जी के नेतृत्व को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। गुजरात, असम, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, सिक्किम सहित अनेक राज्यों से आए संदेशों ने मुख्यमंत्री के प्रति जनसमर्थन और सम्मान को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण और पार्टी पदाधिकारियों ने भी हृदय से शुभकामनाएं प्रकट कीं। सभी ने मुख्यमंत्री के सादगीपूर्ण, परिश्रमी और विकासशील व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की।
सोशल मीडिया पर भी #YogiAdityanath, #HinduHridaySamrat, #LokpriyaMukhyamantri जैसे हैशटैग दिनभर ट्रेंड करते रहे। लाखों यूजर्स ने उन्हें एक अनुशासित, समर्पित और विकासशील नेता के रूप में सम्मानित किया। यह दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक उत्सव के रूप में स्मरणीय बन गया।