1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोंडा में पीडी बंधे का किया निरीक्षण, कहा- हमारी तैयारी पूरी

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोंडा में पीडी बंधे का किया निरीक्षण, कहा- हमारी तैयारी पूरी

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एली परसौली के पीडी बंधे का निरीक्षण किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने अधिकारियो को बाढ़ से निपटने के लिए दिशा निर्देश भी दिए।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोंडा में पीडी बंधे का किया निरीक्षण, कहा- हमारी तैयारी पूरी

यूपी में इस वक्त मानसूनी बारिश हो रही है। अच्छी बारिश होने से जहां एक ओर धान की रोपाई चल रही है तो वहीं, दूसरी ओर प्राकृतिक आपदा से जनहानि की खबरें भी सामने आ रही हैं। सूबे में हो रही बारिश पर सीएम योगी नजर बनाए हुए हैं। योगी सरकार बारिश की वजह से कहीं भी जान और माल की घटना न होने पाए, इसके लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज गोंडा के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एली परसौली के पीडी बंधे का निरीक्षण किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने अधिकारियो को बाढ़ से निपटने के लिए दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बचाव किट भी वितरण किया। उन्होंने नदी के कटान को भी देखा। बारिश की वजह से लोगों को कोई समस्या न होने पाए, इसके लिए योगी सरकार कहीं से भी कोई कमी नहीं कर रही है।

इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसी प्रकार की हानि नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी से कौन टकरा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम योगी की समीक्षा बैठक लेते हैं। शासन और प्रशासन के साथ सिंचाई विभाग की बैठक लेते हैं। जिसके कारण राज्य के अंदर जितनी भी परियोजानाएं चल रही हैं, पूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली बार भी बाढ़ से 100 साल का रिकॉर्ड टूटा था। जिसके बाद भी किसी प्रकार से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था। उन्होंने पिछली बार बाढ़ की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि न्यूनतम लोगों का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि हम लोग हर प्रकार से सतर्क हैं। तैयारी है हमारी।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की योजना की तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार और सिंचाई विभाग सतर्क है। उन्होंने गोंडा समेत कई जिलों का नाम लिया और बताया कि इन जिलों के लिए हमारी पूरी तैयारी है।

गोंडा से संवाददाता इंद्रेश कुमार की रिपोर्ट।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...