1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन, अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त और आलोक कुमार को औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी मिली।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दरसअल, शासन स्तर पर हुए इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को नए पदों की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की शासन व्यवस्था और विभागीय कामकाज के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को मिला अतिरिक्त प्रभार

तबादला सूची के अनुसार, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही, उन्हें नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से संबंधित लघु सिंचाई विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आलोक कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल में आलोक कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें इस पद के जरिए प्रदेश में औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और निवेश से जुड़े कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं, अजय चौहान को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे प्रदेश में एक्सप्रेसवे और संबंधित विकास परियोजनाओं के कामकाज को लेकर उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।

एमकेएस सुंदरम को भी मिली नई जिम्मेदारी

इसी क्रम में एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव समन्वय बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश विविध कृषि सहायता परियोजना (यूपी डास्प) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

शासन स्तर पर बड़े बदलाव से प्रशासनिक हलचल

उत्तर प्रदेश शासन में हुए इस फेरबदल के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। साथ ही, 15 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के जरिए प्रशासनिक कार्यों को नई गति देने और विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। हालांकि, तबादला सूची में शामिल अन्य अधिकारियों के नाम और उनकी नई तैनाती का विस्तृत विवरण सामने आने के बाद प्रशासनिक बदलाव की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/mainpuri-jaiveer-singh-attack-opposition-bjp-ucc-statement/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...