Yogi Government News in Hindi

यूपी में 4.60 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

यूपी में 4.60 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश में 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि भेजी गई। इसमें पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 65.95 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 4,793 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ दिए जाने की जानकारी दी गई है।

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अक्टूबर में 5.24% की राहत मिलेगी। यूपीपीसीएल ने (-)5.24% FPPAS तय किया है, जिससे करीब 424 करोड़ रुपये का लाभ मिलने का अनुमान है।

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल

उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा, वी. हेकाली झिमोमी को स्वास्थ्य, रणवीर प्रसाद को ऊर्जा और डॉ. आशीष कुमार गोयल को श्रम एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, वन-पर्यावरण और परिवहन विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।

UP Excise Revenue: योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में जुटाए ₹24,795 करोड़ राजस्व

UP Excise Revenue: योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में जुटाए ₹24,795 करोड़ राजस्व

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त तक ₹24,795.52 करोड़ राजस्व अर्जित किया। पिछले साल की समान अवधि से ₹2,457.90 करोड़ अधिक आय हुई।

मथुरा को मिली ₹1,051 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी ने 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा को मिली ₹1,051 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी ने 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 7,240 लाभार्थियों को आवास योजनाओं की सहायता राशि के साथ विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र, चेक और ट्रैक्टर की चाबी वितरित की गई। इस दौरान ब्रजभूमि और भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित पुस्तक 'ECHOES OF DIVINITY' का विमोचन भी हुआ।

नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, लाइसेंस से सप्लाई चेन तक कड़ी निगरानी

नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, लाइसेंस से सप्लाई चेन तक कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश में नकली, अधोमानक, मिलावटी और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर योगी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। दवा लाइसेंस, स्टॉक, बिलिंग और पूरी सप्लाई चेन की निगरानी होगी। डमी व्यक्ति, फर्जी बिलिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

योगी सरकार में राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी, लाखों मामलों का हुआ समाधान

योगी सरकार में राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी, लाखों मामलों का हुआ समाधान

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को गति मिली है। धारा-24, 34, 80 और 116 के तहत लाखों मामलों का निस्तारण किया गया, धारा-34 के विशेष अभियान में 2.21 लाख से अधिक वाद निपटे।

यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी मजबूती, डिटेंशन और डंपिंग यार्ड निर्माण में तेजी

यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी मजबूती, डिटेंशन और डंपिंग यार्ड निर्माण में तेजी

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग की प्रवर्तन व्यवस्था मजबूत करने के लिए पांच जिलों में डिटेंशन और डंपिंग यार्ड निर्माण हेतु 6.03 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नई व्यवस्था से जब्त वाहनों के सुरक्षित रखरखाव, निगरानी और रिकॉर्ड प्रबंधन में सुविधा मिलेगी।

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया ₹59,019.54 करोड़ का बजट, उद्योग और ग्रामीण विकास पर सबसे बड़ा फोकस

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया ₹59,019.54 करोड़ का बजट, उद्योग और ग्रामीण विकास पर सबसे बड़ा फोकस

योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया है। बजट में उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने पूंजीगत निवेश बढ़ाकर आधारभूत ढांचे और विकास परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया है। अनुपूरक बजट के बाद राज्य का कुल बजट बढ़कर ₹9.71 लाख करोड़ से अधिक हो जाएगा।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों और विभागों में नई नियुक्तियां की हैं। इन्द्र विक्रम सिंह, वैभव श्रीवास्तव, शम्भू कुमार और डॉ. लोकेश एम को नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त और पुष्प राज सिंह को नोएडा का ACEO नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

योगी सरकार की नई पहल, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं

योगी सरकार की नई पहल, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं

योगी सरकार ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन और अपडेट सेवाएं शुरू कर दी हैं। पहले चरण में 5,000 ग्राम पंचायतों को योजना से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को गांव में ही डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य अभियान, परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अगस्त में मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच

योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य अभियान, परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अगस्त में मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच

योगी सरकार अगस्त में परिषदीय विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगी। 3 से 7 अगस्त तक टीडी/टीडीएपी और 18 से 28 अगस्त तक एमआर अभियान के माध्यम से प्रदेश के लाखों बच्चों को गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर बनेंगे आईआईटी कानपुर और आईआईएम इंदौर

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर बनेंगे आईआईटी कानपुर और आईआईएम इंदौर

योगी सरकार ने ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने के लिए आईआईटी कानपुर और आईआईएम इंदौर को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का नॉलेज पार्टनर बनाया है। एआई आधारित निगरानी, डिजिटल मॉनिटरिंग और आधुनिक प्रबंधन के जरिए जल योजनाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और टिकाऊ बनाया जाएगा।

यूपी में 41 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के ADM, SDM और नगर मजिस्ट्रेट बदले

यूपी में 41 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के ADM, SDM और नगर मजिस्ट्रेट बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने 41 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, जौनपुर, गोंडा, बस्ती समेत कई जिलों में ADM, SDM, नगर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की नई तैनाती की गई।

सीएम डैशबोर्ड की जून रैंकिंग में शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर और बरेली भी टॉप-3 में

सीएम डैशबोर्ड की जून रैंकिंग में शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर और बरेली भी टॉप-3 में

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 रैंकिंग में शाहजहांपुर ने 9.43 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि रामपुर (9.41) दूसरे और बरेली (9.30) तीसरे स्थान पर रहे। जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, बेहतर फीडबैक और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर इन जिलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महराजगंज, आजमगढ़, मैनपुरी, सोनभद्र, हमीरपुर, बागपत और लखीमपुर खीरी भी टॉप-10 में शामिल रहे।