पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता,गोरखपुर में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की दैनिक भत्ता वृद्धि की घोषणा
पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता,गोरखपुर में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की दैनिक भत्ता वृद्धि की घोषणा
गोरखपुर के श्रीगोरखनाथ मंदिर परिसर में 17 अगस्त को नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती महासंग्राम आयोजित होगा। CM योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। विजेता को ₹1.01 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को ₹25 हजार की पुरस्कार राशि मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और पात्र परिवारों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए। सीएम ने लोगों से आकाशीय बिजली और बढ़े जलस्तर के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरदार पटेल की प्रतिमा से लोक भवन तक मौन पदयात्रा निकाली जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए मंत्रियों को जिलों का नोडल प्रभारी बनाया है। मंत्री आवंटित जिलों में रात्रि प्रवास कर कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक 1.8 किमी सड़क का लोकार्पण किया। करीब 70 करोड़ की लागत से बनी सड़क से आवागमन और जलनिकासी की समस्या दूर होगी।
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में श्रावण मास के पावन सोमवार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्ति और आस्था का माहौल नजर आया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, महिला सुरक्षा, बाढ़ राहत, खाद वितरण और स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, बाढ़ की स्थिति, त्योहारों की तैयारियों, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट और जनहित की कई योजनाएं लेकर आई थी, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी।
भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर देवरिया की विकास परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बाईपास, रेलवे ओवरब्रिज, कम्पोजिट विद्यालय, विद्युत उपकेंद्र और सुरौली थाना जैसी परियोजनाओं पर चर्चा की। साथ ही रोडवेज बस स्टेशन और जिला चिकित्सालय के शीघ्र निर्माण का अनुरोध भी किया। बैठक में देवरिया के समग्र विकास और जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सदन नियमों और परंपराओं से चलता है और सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। सीएम ने सनातन, आस्था और चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने सपा पर राम मंदिर और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए सेवा, समरसता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान शिव के आदर्शों को अपनाने, हर बूंद जल का सम्मान करने और प्रकृति के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 172वीं बैठक में वर्ष 2026-27 के ₹3025.49 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में कृषक छात्रवृत्ति योजना के विस्तार, मंडियों के आधुनिकीकरण, ई-नाम से जोड़ने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसान सहायता योजनाओं की अवधि 2030 तक बढ़ाने सहित कई अहम फैसले लिए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में 692 करोड़ रुपये से अधिक की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य, युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण, बेहतर कानून व्यवस्था, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन विकास पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभ वितरित किया गया।