बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बरेली की श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। IIT रुड़की और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई कर चुकी श्रुति आईटी, स्टार्टअप, बैंकिंग और समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर चुकी हैं। वह झारखंड के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं तथा वर्तमान में बरेली अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन हैं।
