Varanasi News in Hindi

आनंदीबेन पटेल की पहल: वाराणसी और चंदौली में 600 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव अभियान तेज

आनंदीबेन पटेल की पहल: वाराणसी और चंदौली में 600 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव अभियान तेज

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से वाराणसी और चंदौली में 600 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। चंदौली के आदिवासी क्षेत्रों में 20,316 बालिकाओं के निःशुल्क टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत हुई।

सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं और सुल्तानपुर में 819 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वाराणसी में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

वाराणसी में 2027 चुनाव की आहट, सीएम योगी के समर्थन में लगे सियासी पोस्टर चर्चा में

वाराणसी में 2027 चुनाव की आहट, सीएम योगी के समर्थन में लगे सियासी पोस्टर चर्चा में

वाराणसी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। शहर के कई हिस्सों में सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें चुनावी संदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर राजनीतिक पोस्टर लगाए जा चुके हैं।

वाराणसी हत्याकांड का खुलासा, साइबर ठगी की साजिश में हुई थी हत्या

वाराणसी हत्याकांड का खुलासा, साइबर ठगी की साजिश में हुई थी हत्या

वाराणसी में रोहनिया पुलिस और एसओजी ने चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक खातों से रकम निकालने की साजिश के तहत युवक की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, नकदी, मोबाइल, डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

वाराणसी: काशी रेलवे स्टेशन के पास गंज शहीदा मस्जिद को लेकर नोटिस, 20 जून तक जमीन खाली करने का निर्देश

वाराणसी: काशी रेलवे स्टेशन के पास गंज शहीदा मस्जिद को लेकर नोटिस, 20 जून तक जमीन खाली करने का निर्देश

वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन के पास स्थित गंज शहीदा मस्जिद को रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण बताते हुए हटाने का नोटिस जारी किया है और 20 जून तक जमीन खाली करने का निर्देश दिया है। रेलवे का कहना है कि यह भूमि स्टेशन के विस्तार और मॉडल स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक है। वहीं मस्जिद प्रबंधन ने आपत्ति जताते हुए इसे पुराना धार्मिक स्थल बताया है। मामले को लेकर प्रशासन

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा, विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा, विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, जहां वे केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे तथा काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पीएम मोदी के नेतृत्व की करी सराहना

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पीएम मोदी के नेतृत्व की करी सराहना

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा संगठन और योगी सरकार मिलकर लड़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भाजपा को सर्वसमाज की पार्टी बताया।

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने ‘सोलर दीदी’ पहल को बताया बड़ा कदम

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने ‘सोलर दीदी’ पहल को बताया बड़ा कदम

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में बैंक अधिकारियों, वेंडर्स, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘सोलर दीदी’ की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है।

वाराणसी में बनेगा 130 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग, 104 करोड़ की लागत से विकसित होगा थीम पार्क

वाराणसी में बनेगा 130 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग, 104 करोड़ की लागत से विकसित होगा थीम पार्क

वाराणसी के भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में प्रदेश का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। नगर निगम की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 30 एकड़ क्षेत्र में आध्यात्मिक थीम पार्क विकसित होगा, जिस पर लगभग 104 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

काशी में शुरू हुई BRICS संस्कृति समूह की बैठक, 11 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

काशी में शुरू हुई BRICS संस्कृति समूह की बैठक, 11 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

वाराणसी में आज से BRICS संस्कृति समूह की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। भारत सहित 11 सदस्य देशों के 30 से अधिक प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं। बैठक में सांस्कृतिक सहयोग, एआई, जलवायु परिवर्तन, सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी, GI टैग और ODOP उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

दिल्ली से वाराणसी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, आगरा सिर्फ 60 मिनट दूर

दिल्ली से वाराणसी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, आगरा सिर्फ 60 मिनट दूर

दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को जल्द हाईस्पीड सफर की बड़ी सौगात मिलने वाली है। बुलेट ट्रेन परियोजना के जरिए आगरा, लखनऊ और वाराणसी की दूरी पहले से काफी कम हो जाएगी।

काशी विश्वनाथ धाम में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन, CM योगी व राज्यपाल शामिल

काशी विश्वनाथ धाम में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन, CM योगी व राज्यपाल शामिल

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

वाराणसी नगर निगम का बड़ा फैसला, संपत्तिकर में 12% तक की छूट

वाराणसी नगर निगम का बड़ा फैसला, संपत्तिकर में 12% तक की छूट

वाराणसी नगर निगम ने भवन स्वामियों को बड़ी राहत देते हुए संपत्तिकर में विशेष छूट की घोषणा की है। नगर आयुक्त Himanshu Nagpal ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में गृहकर, जलकर और सीवर कर एक साथ जमा करने पर 10 प्रतिशत तथा एकमुश्त ऑनलाइन भुगतान करने पर 12 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। दिव्यांगजन, स्वतंत्रता सेनानी और पद्म सम्मान प्राप्त लोगों के लिए भी विशेष कर राहत की व्यवस्था

काशी में विराजेंगे हरि और हर एक साथ , जय विश्वनाथ के संग गूंजेगा जय जगन्नाथ

काशी में विराजेंगे हरि और हर एक साथ , जय विश्वनाथ के संग गूंजेगा जय जगन्नाथ

वाराणसी के दक्षिणी छोर पर स्थित अस्सी क्षेत्र में प्राचीन जगन्नाथ मंदिर को भव्य कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का भूमि पूजन स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने किया था। काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर अब जगन्नाथ कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद काशी में “हरि और हर” यानी भगवान जगन्नाथ और भगवान शिव की आराधना