1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Uttar Pradesh News: यूपी में फिर खिलेगा कमल, अमित शाह ने कहा- तीसरी बार बनेगी बीजेपी सरकार

Uttar Pradesh News: यूपी में फिर खिलेगा कमल, अमित शाह ने कहा- तीसरी बार बनेगी बीजेपी सरकार

Uttar Pradesh News: लखनऊ में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया। जिसमें उन्होंने UCC लागू करने, राम मंदिर और वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरा। यहां पढ़ें खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
Uttar Pradesh News: यूपी में फिर खिलेगा कमल, अमित शाह ने कहा- तीसरी बार बनेगी बीजेपी सरकार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Upcoming Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लगातार तीसरी बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने राम मंदिर, 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी, समान नागरिक संहिता (UCC) और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है।

1990 की घटना का जिक्र कर विपक्ष पर साधा निशाना

बता दें अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रणाम और राम-राम कहकर की है। जिसमें उन्होंने 30 अक्टूबर 1990 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसी दिन अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं। शाह ने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर बनवाने का काम किया है और जनता इस घटना को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को गिराने की कार्रवाई होने दी।

यूपी में बीजेपी सरकार को बताया अजेय

गृह मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार अंगद के पैर की तरह मजबूत है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की और कहा कि प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

तीसरी बार सरकार बनने पर लागू होगा UCC

अमित शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिलता है तो यहां समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में UCC का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को चुनौती

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि मैच हारने के बाद अंपायर पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने विपक्ष को विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करने की चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/gorakhpur-aiims-cath-lab-facility-delay-vibha-dutta-2/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...