UP Politics : योगी सरकार में राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर आजम खान से मुलाकात को महज राजनीतिक स्टंट करार देते हुए तीखा हमला बोला है।
UP Politics : योगी सरकार में राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर आजम खान से मुलाकात को महज राजनीतिक स्टंट करार देते हुए तीखा हमला बोला है।
Upper Subordinate Examination : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ प्रवर अधीनस्थ सेवा और सहायक वन संरक्षक और वन परिक्षेत्र अधिकारीपरीक्षा-2025 की तैयारियों की समीक्षा की।
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित कर मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में नौ कुंवारी कन्याओं और बच्चों का विधिवत पूजन, आशीर्वाद और भोजन सेवा की गई। इस आयोजन ने गोरक्षपीठ की मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा और नवरात्र की आध्यात्मिक गरिमा को पुनः जीवंत किया।
Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन पर जोर दिया। उन्होंने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला और सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा की बात कही। विजयदशमी को सनातन विजय का प्रतीक बताते हुए अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया।
UP : धान खरीद 2025-26 के अंतर्गत पश्चिमी यूपी और लखनऊ संभाग के कुछ जनपदों में 1 अक्टूबर से तथा पूर्वी यूपी में 1 नवंबर से खरीद शुरू होगी।30 सितंबर तक 23 हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है, पंजीकरण fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA ऐप पर अनिवार्य है।किसानों को 48 घंटे में भुगतान सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में मिलेगा और खरीद बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही होगी।
Lucknow : मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की एसएलएसएमसी बैठक में 5 जिलों के 15 नगर निकायों में 18,573 आवासों की डीपीआर को मंजूरी दी गई। लाभार्थियों को आधार आधारित डीबीटी भुगतान सक्षम करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। अब तक 17,70,293 आवास स्वीकृत, जिनमें से 16,97,641 पूरे हो चुके हैं।
Lucknow : बरेली हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी दी और कहा कि किसी भी दंगाई को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाकाबंदी या कर्फ्यू नहीं लगेगा, लेकिन कानून का पूरा पालन होगा। सीएम ने कहा कि ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि भविष्य में कोई दंगा करने की हिम्मत न करे।
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि अपराधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अराजक तत्वों पर नजर रखने और सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो व त्योहारों के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और व्यवस्था को पुख्ता रखने पर
Noida : ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में उत्तर प्रदेश और रूस के निवेशकों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अलोक कुमार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे
Vrindavan : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। रेलवे स्टेशन और आसपास कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए।
UP : ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म’ लागू होने से बाजार में नई ऊर्जा आई है और उपभोक्ताओं, व्यापारियों व उद्यमियों को बड़ा लाभ मिल रहा है।शैक्षणिक सामग्री, घरेलू वस्तुएं और जीवनरक्षक दवाओं पर कर घटने से खपत और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सुधार अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे और महंगाई से राहत दिलाएंगे।
Lucknow : मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।स्कूल-कॉलेजों के आसपास हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी और जनजागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक में बताया गया कि 2025 में अब तक 3623 अभियोग दर्ज हुए, 4944 गिरफ्तारियां हुईं और 38221 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किए गए।
UP : उत्तर प्रदेश ने आर्थिक मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 2023 में ₹37,000 करोड़ के रेवेन्यू सरप्लस के साथ देश में पहला स्थान पाया। सीएजी रिपोर्ट में बताया गया कि यूपी ने टैक्स कलेक्शन, बजट साइज और जीएसडीपी में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। योगी सरकार की नीतियों ने प्रदेश को "बीमारू" से "आर्थिक अग्रणी" राज्य बना दिया है।
UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों की समीक्षा की और सुरक्षा, व्यवस्थापन व जनपदवार भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत व नवरात्रि से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनजागरूकता पर विशेष बल दिया।सीएम ने पर्व-त्योहारों, बाढ़ राहत, स्वच्छता और विकसित भारत-2047 अभियान को लेकर अधिकारियों को सतर्कता व सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए।
UP : यूपी सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया है। दीपक कुमार को नया IIDC, CEO यूपीडा और ACS नागरिक उड्डयन बनाया गया, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य विभागों में भी अहम बदलाव हुए। यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।