Lucknow : जेपीएनआईसी परियोजना को एलडीए को सौंपने और सोसाइटी भंग करने का यूपी कैबिनेट का फैसला, पारदर्शिता व जनता के हित में उठाया गया कदम माना जा रहा है। भ्रष्टाचार में फंसी इस परियोजना को निजी सहभागिता से दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई है।
Lucknow : जेपीएनआईसी परियोजना को एलडीए को सौंपने और सोसाइटी भंग करने का यूपी कैबिनेट का फैसला, पारदर्शिता व जनता के हित में उठाया गया कदम माना जा रहा है। भ्रष्टाचार में फंसी इस परियोजना को निजी सहभागिता से दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई है।
UP : उत्तर प्रदेश सरकार की कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2025-26 के तहत ओबीसी युवाओं को मुफ्त ‘ओ लेवल’ और ‘सीसीसी’ कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे। 14 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस योजना से तकनीकी कौशल बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कुल ₹35 करोड़ की राशि आवंटित है और 299 संस्थाओं का चयन किया गया है।
Ballia : खादीपुर गांव के पास घाघरा नदी किनारे ठोकर निर्माण कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका, जिससे कटान का खतरा बढ़ गया है।ग्राम प्रधान और किसानों ने समय रहते काम पूरा करने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।बाढ़ खंड विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता गहराई है।
UP : घाघरा नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों में तेजी से बढ़ा, जिससे तटीय इलाकों में खतरा मंडरा रहा है।तरबगंज और करनैलगंज तहसीलों में अलर्ट जारी है, जबकि डीएम ने बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।बाढ़ खण्ड विभाग की लापरवाही के कारण तटबंध मरम्मत व सुरक्षा कार्य समय पर पूरे नहीं हो सके।
UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर तुष्टिकरण और दंगा फैलाने की राजनीति का आरोप लगाया।उन्होंने कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व शुद्ध खाद्य सामग्री की व्यवस्था का भरोसा दिलाया।सभी धर्मों के सम्मान और शांतिपूर्ण आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।
लखनऊ : योगी सरकार ने एक बार फिर संवेदनशील और जनकल्याणकारी प्रशासन का परिचय देते हुए प्रदेश की लाखों निराश्रित महिलाओं के जीवन में उम्मीद का उजाला फैलाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में राज्य सरकार ने 35,78,000 निराश्रित महिलाओं के खातों में ₹3000 की पेंशन राशि (₹1000 प्रति माह) ट्रांसफर कर दी है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट कनेक्टिविटी से युक्त प्रदेश बनाने की दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में एक्सप्रेसवे स्टेट का स्वरूप मजबूत हुआ है। इसी क्रम में लोकनिर्माण विभाग द्वारा 1,111 करोड़ रुपये की लागत से 10 प्रमुख सेतु बंधन परियोजनाओं का खाका तैयार किया गया है
Bulandshahr: बुलंदशहर के खुर्जा जटिया अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। कई मरीजों ने डॉक्टर के असिस्टेंट पर इलाज के बदले मोटी रकम मांगने का आरोप लगाया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Jhansi : झाँसी के मऊरानीपुर में रेलवे अंडर ब्रिज में 15 फीट पानी भरने पर स्थानीय लोगों ने नाव चलाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। हर साल जलभराव से होने वाली परेशानी पर प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है।
Gorakhpur: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को शीघ्र, पारदर्शी और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए।
Bahraich : बहराइच के ग्राम जानकीनगर में सरयू नदी के तीव्र कटान को लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कटान रोकने के लिए टीमों को बढ़ाकर युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।
Greater Noida : राकेश कुमार सिंह ने यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला।सरकार ने उन्हें बुनियादी ढांचे में तेजी और निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के मकसद से नियुक्त किया है।नोएडा एयरपोर्ट सहित कई परियोजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
Lucknow : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश जल्द स्वास्थ्य क्षेत्र में देश में नंबर वन बनेगा और एनएचएम के तहत बड़ी उपलब्धियां हासिल की गई हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं हाईटेक बनाकर विशेषज्ञों व स्टाफ की तैनाती की गई है।
Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की व्यापक तैयारी: सफाई, जल आपूर्ति, रोशनी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
Lucknow: लखनऊ में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पारंपरिक भव्यता के साथ निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय ने भी बढ़-चढ़कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत और फूलों से अभिवादन किया गया। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को संभालकर आयोजन को सफल बनाया।