कानपुर में बुधवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हुआ और यातायात प्रभावित रहा। पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी यूपी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम बदला है। अगले 48 घंटे कानपुर समेत आसपास के जिलों में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट है। दो दिन बाद पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ने की संभावना है।
