समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बुधवार को रामपुर पहुंचेंगे। वह जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से नियमों के तहत मुलाकात करेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बुधवार को रामपुर पहुंचेंगे। वह जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से नियमों के तहत मुलाकात करेंगे।
विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट और जनहित की कई योजनाएं लेकर आई थी, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सदन नियमों और परंपराओं से चलता है और सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। सीएम ने सनातन, आस्था और चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने सपा पर राम मंदिर और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'पीडीए 2.0' रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी दलित, गैर-यादव पिछड़े और अन्य सामाजिक वर्गों को जोड़कर अपना आधार मजबूत करने की तैयारी में है। सपा दलितों को अधिक प्रतिनिधित्व देने और नए सामाजिक समीकरणों के जरिए भाजपा को चुनौती देने की रणनीति बना रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को आज़मगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फतेहपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 489 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
हाथरस में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोका, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
आजमगढ़ के निजामाबाद से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलम बदी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पांच बार विधायक रहे आलम बदी अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए पूरे प्रदेश में अलग पहचान रखते थे।
गोरखपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ संगठन को चुनावी जीत की सबसे अहम कड़ी बताया। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से विपक्ष के कथित दुष्प्रचार का जवाब देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सरकार की विकास और जनकल्याण योजनाओं का भी उल्लेख किया।
लखीमपुर खीरी के बेल्हौरा गांव में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की ओर से संकल्प महायज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प लिए गए और पार्टी नेताओं ने सत्ता परिवर्तन का दावा किया।
वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और सनातन संस्कृति को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने राम मंदिर, बाबरी मस्जिद, मदरसों की फंडिंग और उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर भी अपनी बात रखी।
कुशीनगर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 525 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय, पर्यटन विकास, नारायणी नदी पर पुल निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी, पर भी राजनीतिक टिप्पणी की।
प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कथित पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं की आयु सीमा, राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा विवाद, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया।
रायबरेली में अखिलेश यादव के विरोध में लगाए गए विवादित होर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हटा दिए गए। सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर होर्डिंग हटवाए और इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
मऊ जंक्शन पर नई ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के बयान पर सांसद राजीव राय नाराज हो गए। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी विवाद हुआ।