उत्तर प्रदेश के गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। बहराइच के खसहा मोहम्मदपुर में कंप्यूटर, वाई-फाई, स्मार्ट टीवी, प्रिंटर और पुस्तकों की सुविधा से ग्रामीण छात्रों व युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है।
