लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शहरी और ग्रामीण विकास का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने बताया कि बीते साढ़े आठ वर्षों में 117 नए नगरीय निकाय स्थापित किए गए और 123 का विस्तार किया गया।
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शहरी और ग्रामीण विकास का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने बताया कि बीते साढ़े आठ वर्षों में 117 नए नगरीय निकाय स्थापित किए गए और 123 का विस्तार किया गया।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में ऊर्जा क्षेत्र में बीते साढ़े आठ साल के विकास का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 1947 से 2017 तक विपक्ष की सरकारों के समय बिजली की सीमित आपूर्ति और अनियमित वितरण के कारण सिंचाई, शिक्षा और छोटे उद्योग बुरी तरह प्रभावित होते थे। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने ग्रामीण विद्युतीकरण में अभूतपूर्व सुधार किया है |
UP : स्वतंत्रता दिवस समारोह में यूपी की 14 "लखपति दीदियां" लाल किले पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के ज़रिए आत्मनिर्भर बनी हैं और लाखों रुपये कमा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं से सशक्त हुई इन महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा विशेष सम्मान मिलेगा।
Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पंचायत सहायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद कर जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित परिवारों को आयुष्मान भारत, पेंशन योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाए। मृत पेंशनभोगियों की जगह नए पात्रों को जोड़ने और आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाने पर भी जोर दिया
Bijnor : बिजनौर के नारायणपुर गांव निवासी छोटे सिंह ने ग्राम प्रधान सुमित्रा पर मनरेगा योजना में ₹3 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि प्रधान ने अपने पति, बेटे व करीबियों के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बनवाकर मजदूरी दर्शाई। छोटे सिंह ने जिला अधिकारी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
UP : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में एस्ट्रो लैब्स (अमृत काल लर्निंग सेंटर्स) स्थापित की जा रही हैं। यह प्रयोगशालाएं बच्चों को आधुनिक उपकरणों और अनुभव आधारित विज्ञान शिक्षा का अवसर देंगी। इस पहल से ग्रामीण छात्र भी अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने की दिशा में प्रेरित होंगे।
Bareilly : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IVRI की 136 वर्षों की सेवाओं की सराहना की और इसे देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेधावियों को पदक और डिग्रियां प्रदान कीं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि शिक्षा को ग्रामीण जरूरतों से जोड़ने पर जोर दिया।
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षात्मक जनपदों और विकासखण्डों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनभागीदारी, नवाचार और पारदर्शिता को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने योजनाओं की गहन मॉनीटरिंग, डेटा संग्रहण में सुधार और खाली पदों पर त्वरित नियुक्ति के निर्देश दिए।
UP Panchayat Election : उत्तर प्रदेश में 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों की सीमाओं का दोबारा निर्धारण किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया और अधिक संतुलित, पारदर्शी और प्रभावी हो सके। सरकार का मानना है कि इस कदम से
UP: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड के झांसी और आसपास के गांवों में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से फीडबैक लिया और अधूरी टंकियों, लीकेज व खराब पाइपलाइन जैसी समस्याओं पर सुधार के निर्देश दिए। लापरवाही या भ्रष्टाचार पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पयागपुर (बहराइच)। सोमवार को स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 42 लाभार्थियों को कुल ₹1,84,50,000 (एक करोड़ चौरासी लाख पचास हजार रुपये) की धनराशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, एसडीएम राकेश कुमार मौर्य, तहसीलदार रविकांत द्विवेदी और थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में
उत्तर प्रदेश के समृद्ध ग्रामीण परिवेश को घरेलू व विदेशी पर्यटकों में प्रसिद्ध बनाने वाली परियोजना से आजमगढ़ मंडल भी जुड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजन अनुसार, आजमगढ़, मऊ व बलिया में 4 गांवों में रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे समेत विभिन्न पर्यटक सुविधाओं का होगा विकास