उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में नेपाल के बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी और लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 8 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, जबकि 40 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
