मथुरा के DM चंद्र प्रकाश सिंह ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, समयबद्ध कार्य और जनसुनवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सुबह 10 से 12 बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनना अनिवार्य किया और अस्पतालों में भी प्रेरणा कैंटीन खोलने की योजना जताई।
