राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली का उद्घाटन किया गया और शिक्षा, शोध, भर्ती, छात्रावास व्यवस्था, स्वच्छता, पशुपालन, गोबर आधारित उत्पाद, सोलर ऊर्जा और स्टार्टअप जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने पारदर्शी भर्ती, छात्राओं के स्वास्थ्य, अनुसंधान को बढ़ावा देने और ग्रामीण महिलाओं को
