मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह 542.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और महादेवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे कार्यक्रम के समापन के बाद रवाना होंगे।
