शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम में करीब डेढ़ लाख, बलरामपुर के मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में एक लाख और सहारनपुर के शाकुंभरी देवी मंदिर में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने की जानकारी सामने आई। नैमिषारण्य के मां ललिता देवी मंदिर में भी भक्त पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़
