प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के सभी डीएम, एसपी और पुलिस कमिश्नर को टॉप 10 अपराधियों को दोष सिद्ध करने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के सभी डीएम, एसपी और पुलिस कमिश्नर को टॉप 10 अपराधियों को दोष सिद्ध करने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रयागराज का महाकुंभ 2025 हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होने जा रहा है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों की संख्या में आस्थावान सनातनी पूरी दुनिया से प्रयागराज में उमड़ेंगे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर महाकुंभ को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाकुंभ 2025 को सुरक्षित और सुविधाजन बनाने के लिए लगभग ढाई
अन्नदाता किसान योगी सरकार की प्राथमिकता में हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में निरंतर केंद्र व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि दलहन-तिलहन के लिए क्रय केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। योगी सरकार महज तीन कार्य दिवस में इसका भुगतान कराएगी।
बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। यह सभी नेता मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे।
योगी सरकार का श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष जोर है। कृषि विभाग की तरफ से श्रीअन्न महोत्सव (27 से 29 अक्टूबर) का आयोजन किया जा रहा है। एक अनूठी पहल के तहत शनिवार को श्रीअन्न पकवान प्रतियोगिता कराकर कृषि विभाग आमजन को मिलेट्स उत्पादों के प्रति जागरूक भी करेगा।
योगी सरकार मिलेट्स पर काम करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत योगी सरकार की पहल पर दिसंबर में कृषि कुंभ 2.0 प्रस्तावित है। इसके पहले 27 से 29 अक्टूबर तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव व राज्य स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला भी कराई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे।
चकबंदी संबंधी मामलों के निपटारे में लेटलतीफी, लापरवाही, अनियमितता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त नाराजगी का असर दिखने लगा है। राजस्व आयुक्त ने शुक्रवार को काम में शिथिलता बरतने पर एक चकबंदी अधिकारी, दो बंदोबस्त अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि चकबन्दी अधिकारी सम्प्रति सहायक चकबन्दी अधिकारी पर विभागीय कार्यवाही करने के साथ बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं अनियमितता पर दो चकबन्दी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद राजस्व के पेंडिंग मामलों के निपटारे में तेजी दर्ज की गयी है। वर्तमान में राजस्व वाद के पेंडिंग मामलों के निस्तारण का रेश्यो शत-प्रतिशत दर्ज किया गया है। जबकि राजस्व के मामलों के निस्तारण का रेश्यो 90 प्रतिशत पार कर गया है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 सितंबर को एनेक्सी में सीएम कमांड सेंटर की रिपोर्ट की समीक्षा की थी,
उत्तर प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है। प्रदेश में शोहदों और मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। 6 माह के अभियान में 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा एक्शन लिया गया, इसमें 3324 पुरुष और 4090 महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के पारदर्शी संचालन के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रतिमाह निगम के प्रवर्तन दलों द्वारा नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में सितंबर, 2023 में प्रवर्तन दलों द्वारा यूपीएसआरटीसी द्वारा संचालित बसों की कुल 109221 बार जांच की गयी। जांच दल द्वारा इस दौरान करीब 30 लाख रुपए का प्रशमन शुल्क वसूला गया।
यूपी को अगले पांच साल में वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार ने प्रदेश के सात सौ से ज्यादा नगरों को लेकर सुनियोजित ढंग से कार्य करना शुरू कर दिया है। फिलहाल प्रदेश में मौजूद 10 स्मार्ट सिटी सहित सभी नगर निगमों को सेफ और स्मार्ट सिटी के रूप में तेजी से डेवलप किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। जमीनी विवाद में धारदार हथियार से काट कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या के प्रतिशोध में प्रेम यादव के परिवार वालों ने दूसरे पक्ष के 5 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की मौत हो
वनों के संरक्षण और सृजन को लेकर योगी सरकार काफी तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में 36.15 करोड़ पौधरोपण का इतिहास रचने के बाद अब योगी सरकार वानिकी नववर्ष भी मनाएगी। कल यानि पहली अक्टूबर को राजधानी लखनऊ के साथ ही सूबे के सभी 75 जनपदों में इसका वृहद आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि सरकार आपके साथ है उन्हें किसी बात के लिए बिलकुल घबराने की आवश्यकता नहीं है। समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सबकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों में रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों के साथ विभागवार कार्मिकों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में देरी से केवल बैकलॉग ही नहीं बढ़ता है, बल्कि युवाओं की अपनी