सहारनपुर के गंगोह निवासी एक युवक को एनआईए और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। उस पर राम मंदिर पर हमले की साजिश और आतंकी नेटवर्क से संपर्क के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल से कई संदिग्ध डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।
