झांसी-प्रयागराज स्नातक खंड विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आयोजित बैठक में मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।
