Uttar Pradesh News: झांसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना हुई शुरू। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में 14 टेबलों पर 27 राउंड में होगी गिनती, सुरक्षा में 600 पुलिसकर्मी तैनात। पढ़ें खबर
Uttar Pradesh News: झांसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना हुई शुरू। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में 14 टेबलों पर 27 राउंड में होगी गिनती, सुरक्षा में 600 पुलिसकर्मी तैनात। पढ़ें खबर
गौतमबुद्धनगर में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक MLC चुनाव के दौरान पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले के 13 केंद्रों पर 42 मतदेय स्थल बनाए गए थे। अधिकारियों ने सुरक्षा, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इटावा के भरथना विधानसभा क्षेत्र स्थित SAV कॉलेज मतदान केंद्र पर शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं और सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। भाजपा ने शिक्षक सीट से इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी और स्नातक सीट से मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
मथुरा में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के बीच कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है। उन्होंने डॉ. मानवेंद्र सिंह और डॉ. किशोर तिवारी को जिताने की अपील की। जिले में 17,363 मतदाता वोट डाल रहे हैं। निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
वाराणसी समेत आठ जिलों में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं और 74,840 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के लिए 102 बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है।
Kannauj MLC Election 2026: यूपी के कन्नौज जिले में आगरा खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। जिले में 9,651 मतदाता वोट करेंगे। डीएम ने 20 बूथों का निरीक्षण किया।
चंदौली में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव-2026 के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। जिले के 10 केंद्रों के 36 मतदान स्थलों पर 30,211 मतदाता वोट डालेंगे। सुरक्षा के लिए 5 जोन और 10 सेक्टर बनाए गए हैं। डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जालौन के उरई स्थित जिला पंचायत मतदान केंद्र पर स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान किया। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की और चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।
गौतमबुद्धनगर में मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिले के 13 मतदान केंद्रों पर 42 मतदेय स्थलों में 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिलाधिकारी ने निर्वाचन सामग्री, पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर निष्पक्ष मतदान के निर्देश दिए।
Mainpuri MLC Election 2026: मैनपुरी में 23 अक्टूबर को स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। साथ ही मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है।
झांसी-प्रयागराज स्नातक खंड विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आयोजित बैठक में मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।