Ganesh Puja News in Hindi

मैनपुरी के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

मैनपुरी के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

मैनपुरी के मिश्राना मोहल्ले स्थित गुलाब बाग में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।