Firozabad News in Hindi

फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, डीएम और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, डीएम और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बैरिकेडिंग, प्रकाश और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय ने ले ली छात्र की जान, मिड-डे मील खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय ने ले ली छात्र की जान, मिड-डे मील खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

फिरोजाबाद के गढ़ी तिवारी प्राथमिक विद्यालय में 12 वर्षीय छात्र दीपक की मिड-डे मील खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशासन ने मिड-डे मील का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होने की बात कही है।

फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी विराज को फांसी की सजा

फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी विराज को फांसी की सजा

फिरोजाबाद के चर्चित आरव हत्याकांड में जिला न्यायालय ने दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने एकतरफा प्रेम के चलते डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या को जघन्य अपराध मानते हुए मृत्युदंड का फैसला सुनाया।

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव मामले का 15 घंटे में खुलासा, दो किशोर हिरासत में

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव मामले का 15 घंटे में खुलासा, दो किशोर हिरासत में

फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले का पुलिस ने 15 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि यह किसी साजिश का नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक किनारे कूड़ा बीन रहे तीन किशोरों की हरकत थी। पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है और मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Firozabad : अटल पार्क की भूल-भुलैया अब भी बंद, उद्घाटन के एक महीने बाद भी नहीं मिली एंट्री

Firozabad : अटल पार्क की भूल-भुलैया अब भी बंद, उद्घाटन के एक महीने बाद भी नहीं मिली एंट्री

अटल पार्क की भूल-भुलैया का उद्घाटन होने के बावजूद एक माह बाद भी जनता के लिए नहीं खोला गया, जिससे लोग निराश लौट रहे हैं। नगर निगम की चुप्पी और प्रबंधन की लापरवाही पर स्थानीय नागरिकों ने नाराज़गी व्यक्त की है।

Firozabad: खाद वितरण में मनमानी के चलते फिरोजाबाद में गहराया खाद का संकट

Firozabad: खाद वितरण में मनमानी के चलते फिरोजाबाद में गहराया खाद का संकट

फिरोज़ाबाद में किसानों का धैर्य अब टूट चुका है। जनपद में खाद वितरण की प्रक्रिया ठप हो गई है, और किसानों ने आज समिति के बाहर हंगामा कर दिया।

Firozabad : किसानों की जगह माफियाओं के गोदामों में जा रही सरकारी खाद

Firozabad : किसानों की जगह माफियाओं के गोदामों में जा रही सरकारी खाद

Firozabad : फिरोजाबाद में किसानों को मिलने वाली सरकारी खाद माफियाओं के गोदामों में जा रही है।डीएपी खाद की कमी से आलू किसान परेशान हैं, जबकि अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं।नकली खाद पकड़े जाने पर किसानों ने हंगामा किया, जांच के आदेश दिए गए हैं।

Firozabad : रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की घूस लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

Firozabad : रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की घूस लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

Firozabad : फिरोजाबाद में एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन में तैनात बाबू राजेश कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की रकम और अन्य सबूत बरामद किए गए। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध वसूली या रिश्वत की सूचना तुरंत दें।

Firozabad : मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, वांछित वारिस गिरफ्तार

Firozabad : मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, वांछित वारिस गिरफ्तार

Firozabad : फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गैंगस्टर वारिस को पुलिस ने गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। वारिस के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद की गई।एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों पर नकेल कसने का आश्वासन दिया।

UP : यूपी पुलिस के IPS अधिकारी अनुज चौधरी ने संभाली फ़िरोज़ाबाद ASP ग्रामीण की कमान

UP : यूपी पुलिस के IPS अधिकारी अनुज चौधरी ने संभाली फ़िरोज़ाबाद ASP ग्रामीण की कमान

UP : PPS अधिकारी अनुज चौधरी ने फ़िरोज़ाबाद ASP ग्रामीण की कमान संभाली।उन्होंने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने को प्राथमिकता बताया।अनुज चौधरी की नई पोस्टिंग से क्षेत्र में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में सुधार की उम्मीद है।

Firozabad : फ़िरोज़ाबाद में डंपर का कहर: तीन खंभे गिरे, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Firozabad : फ़िरोज़ाबाद में डंपर का कहर: तीन खंभे गिरे, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Firozabad : फिरोजाबाद के रामगढ़ पुलिया पर तेज रफ्तार डंपर बिजली के तीन खंभों से टकरा गया, जिससे ट्रांसफार्मर और कई घरों के मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध डंपरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Firozabad : फ़िरोज़ाबाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही, हंगामे के बीच अस्पताल सीज

Firozabad : फ़िरोज़ाबाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही, हंगामे के बीच अस्पताल सीज

Firozabad : फ़िरोज़ाबाद के सुपर मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की जान चली गई, परिजनों ने लापरवाही और पैसों की वसूली का आरोप लगाया।गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया, जबकि डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अस्पताल सीज कर दिया गया, पुलिस जांच कर रही है।

Firozabad : विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीणों का धरना,पांचवे दिन भी जारी

Firozabad : विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीणों का धरना,पांचवे दिन भी जारी

Firozabad : फ़िरोज़ाबाद की टुंडला विधानसभा के हसनपुर गाँव में विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीण पांच दिन से धरने पर बैठे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव की 900 मीटर सड़क में 200 से अधिक गड्ढे हैं और शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हुआ।उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।

Firozabad : छात्राओं ने ARTO कार्यालय में बांधी राखी: यातायात नियमों का पालन करने की अपील

Firozabad : छात्राओं ने ARTO कार्यालय में बांधी राखी: यातायात नियमों का पालन करने की अपील

Firozabad : फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर स्कूली छात्राओं ने ARTO कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को राखी बांधकर यातायात जागरूकता का संदेश दिया।छात्राओं ने बाइक सवारों से बहनों की खातिर हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।इस मार्मिक पहल से सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश समाज को दिया गया।

Firozabad : स्मार्ट रोड बनी मुसीबत, 25 हजार लोग पानी की किल्लत से परेशान

Firozabad : स्मार्ट रोड बनी मुसीबत, 25 हजार लोग पानी की किल्लत से परेशान

फिरोजाबाद में सीएम ग्रिड योजना के तहत 18 करोड़ की लागत से बन रही स्मार्ट रोड स्थानीय जनता के लिए मुसीबत बन गई है। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के चलते कई हादसे हो चुके हैं और पेयजल पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते क्षेत्र के लगभग 25 हजार लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।