Electricity Crisis News in Hindi

श्रावस्ती में दो दिन से बिजली गुल, बारिश के बीच हजारों लोग परेशान

श्रावस्ती में दो दिन से बिजली गुल, बारिश के बीच हजारों लोग परेशान

श्रावस्ती के गिलौला, इकौना और लक्ष्मण नगर क्षेत्र समेत कई इलाकों में दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बारिश के बीच बिजली गुल रहने से हजारों ग्रामीण परेशान हैं। घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और कारोबार प्रभावित होने के चलते लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

बहराइच में बिजली संकट से परेशान जनता, सपा विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बहराइच में बिजली संकट से परेशान जनता, सपा विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बहराइच के मटेरा विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान जनता की समस्या को लेकर सपा विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। विधायक ने स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और आम लोगों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने लगाया जाम, ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने लगाया जाम, ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

हापुड़ के विद्यानगर, राजनगर और केशव नगर में लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सभासद मोनू बजरंग के नेतृत्व में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने तीन दिनों से बिजली और पानी की समस्या का आरोप लगाया। एसडीएम इला प्रकाश के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बिजली संकट को लेकर AAP का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर और कटौती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

बिजली संकट को लेकर AAP का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर और कटौती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट, बढ़ी हुई बिजली दरों, अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह ने किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

Bahraich: बिजली संकट से नाराज BJP विधायक पहुंचे पावर हाउस, अफसरों को लगाई फटकार

Bahraich: बिजली संकट से नाराज BJP विधायक पहुंचे पावर हाउस, अफसरों को लगाई फटकार

Bahraich: बहराइच जिले के पयागपुर में बिजली की अघोषित कटौती से नाराज BJP विधायक सुभाष त्रिपाठी आधी रात को पावर हाउस पहुंचे और SDO, JE को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने विभाग पर जनता को परेशान करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। कई गांवों में 72 घंटे से बिजली नहीं है, जिससे लोग गर्मी में बेहाल हैं। विधायक ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं।